मुजफ्फर नगर, फरवरी 9 -- डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के लिए सोमवार की सुबह 10 बजे से दोपहर 2.30 बजे तक पैंथम हॉल में अध्यक्ष व महासचिव सहित नौ पदों के लिए 73 वकीलों ने नामांकन कराया। अध्यक्ष, महासचिव, वरिष्ठतम उपाध्यक्ष पद पर पांच-पांच और कोषाध्यक्ष पद पर छह वकीलों ने नामांकन कराया है। इस बार वकीलों ने इन सभी पदों पर चार पैनल बनाकर चुनाव मैदान में उतरे हैं। विभिन्न पदों पर नामांकन कराने वाले प्रत्याशी मंगलवार को दोपहर एक बजे तक नामवापसी करा सकते हैं जबकि विभिन्न पदों पर 13 फरवरी को सुबह 7.30 बजे से लेकर 5.30 बजे तक मतदान होगा। मतगणना 14 फरवरी को सुबह आठ बजे से होगी। डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन के वार्षिक चुनाव वर्ष 2026-27 के मुख्य चुनाव अधिकारी उदयवीर सिंह पोरिया एड., चुनाव अधिकारी ललित कुमार शर्मा, रमेशचन्द गोयल, ...