देवरिया, फरवरी 12 -- देवरिया, विधि संवाददाता डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन की साधारण सभा की बैठक बुधवार को संघ भवन पर हुई, जिसमें गहमागहमी के बीच सर्व सम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया। सामान्य सभा द्वारा डिस्ट्रिक्ट बार एसोसिएशन देवरिया के पदाधिकारियों एवं कार्यकारिणी के सदस्यों में पूर्ण आस्था एवं विश्वास व्यक्त किया गया। बैठक में सामान्य सभा द्वारा निर्णय लिया गया कि शपथ आयुक्त की फीस 1 मार्च 2026 से बढ़ाकर 30 रुपया किया गया। शपथ का कार्य शपथ आयुक्त स्वंय करेगें, एवं शपथ आयुक्त का कूपन 5 रुपये में संघ द्वारा निर्गत किया जायेगा। वकालतनामा, कूपन, पर्चा अब 100 रुपए में संघ भवन से मिलेगा तथा 1 मार्च 2026 से लागू होगा। इसमें कोई धनराशि वापस नहीं होगी। अधिवक्ता कल्याण कोष से मृतक अधिवक्ताओं को मिलने वाली सहायता राशि 50 हजार रुपए से बढ़ाकर 1 लाख र...