बागपत, जनवरी 28 -- बड़ौत। डिवाइन ग्लोबल एकेडमी में वार्षिक खेलकूद सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारम्भ मुख्य अतिथि जनउदय फाउंडेशन से भानुप्रताप सिंह और प्रधानाचार्य केके त्यागी ने मां सरस्वती के चित्र के समक्ष दीप प्रज्ज्वलन कर किया। समारोह में नर्सरी से कक्षा 5 तक के विद्यार्थियों को उनकी खेल प्रतिभा, मेहनत और अनुशासन के लिए मैडल, ट्रॉफी एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। मुख्य अतिथि भानु प्रताप सिंह ने बच्चो क़ो सम्मानित करते हुए कहा कि खेलकूद बच्चों के शारीरिक विकास के साथ-साथ आत्मविश्वास, नेतृत्व क्षमता और टीम भावना को भी मजबूत करते हैं। प्रधानाचार्य केके त्यागी ने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ खेलों में सक्रिय भागीदारी बच्चों को मानसिक और शारीरिक रूप से मजबूत बनाती है। कार्यक्रम का संचालन रीतू तोमर एवं पीटीआई दीपक ने किय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.