अमरोहा, फरवरी 3 -- तेज रफ्तार बाइक सोमवार देर रात डिवाइडर से टकरा गई। हादसे में स्कूल पीटीआई गंभीर घायल हो गया। इसी बीच वहां से गुजरे वाहन से कुचलकर उसकी मौत हो गई। घटना सोमवार देर रात की बताई जा रही है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। जानकारी के अनुसार, शहर के मोहल्ला सैफी नगर निवासी 40 वर्षीय मोहित कुमार शहर के सेंटमेरी कांवेंट स्कूल में पीटीआई के पद पर तैनात थे। वह सोमवार देर रात अपनी बाइक से घर लौट रहे थे। तभी रेलवे ओवरब्रिज पर तेज रफ्तार बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गई। जिसमें मोहित गंभीर रूप से घायल हो गए तथा वहीं सड़क पर बेहोश हो गए। तभी पीछे से आए वाहन ने उन्हें कुचल दिया। जिससे उनकी मौत हो गई। हादसे के बाद वहां लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में ले लिया। परिवार वाले भी मौके पर पहुंचे। प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.