बिजनौर, जनवरी 27 -- थाना नगीना क्षेत्र में धामपुर रोड पर मंझेड़ा पुलिस चौकी के पास मंगलवार शाम तेज रफ्तार कार अनियंत्रित होकर पहले डिवाइडर से टकराई, फिर विद्युत पोल से जा भिड़ी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार कई पलटियां खाते हुए एक दुकान में जा घुसी। हादसे के समय कार में सवार एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई जबकि दूसरे युवक ने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। युवकों की मौत से परिजनों में कोहराम मचा है। मंगलवार को शेरकोट निवासी कैफ पुत्र नफीस और फईम स्विफ्ट कर द्वारा नगीना से धामपुर की जा रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मांझेडा पुलिस चौकी के समीप तेज रफ्तार कर अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराई और इसके बाद विद्युत पोल से टकरा गई। कर में सवार मोहम्मद कैफ की मौके पर ही मौत हो गई जबकि फहीम गंभीर रूप से घायल हो गया। सूचना पर पहुंची नगीना पुलिस ने घायल...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.