मिर्जापुर, फरवरी 23 -- मिर्जापुर। कटरा कोतवाली क्षेत्र के सबरी के पास रविवार की दोपहर डिवाइडर में बाइक टकराने से छात्र के गर्दन में सरिया घुस गई, जिससे उसकी मौत हो गई। जबकि दो अन्य जख्मी हो गए। पुलिस ने घायलों को मंडलीय अस्पताल में भर्ती कराया गया है। विंध्याचल कोतवाली क्षेत्र के कंतित निवासी 18 वर्षीय वेदांत मिश्रा पुत्र संतोष मिश्रा बीए प्रथम वर्ष का छात्र था। वह शहर के केबीपीजी कालेज में पढ़ता था। रविवार को वेदांत अपने साथी लोहिया तालाब निवासी 19 वर्षीय सत्यम यादव और इमामबाड़ा निवासी 17 वर्षीय हर्षित प्रजापति के साथ किसी काम से गया था। तीनों एक ही बाइक पर सवार थे। दोपहर वापस घर लौट रहे थे। बाइक लेकर जैसे ही सबरी के पास पहुंचे। तभी बाइक अनियंत्रित होकर डिवाइडर में टकरा गई। डिवाइडर में निकली सरिया वेदांत के गर्दन में घुस गई। जबकि अन्य दोनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.