अयोध्या, जनवरी 9 -- अयोध्या, संवाददाता। रामपथ पर भीड़ प्रबंधन को लेकर मार्ग के बीच डिवाइडर के ऊपर लोहे की रेलिंग लगाने से व्यापारी एक जुट हो विरोध पर उतर आए और विधायक वेद प्रकाश गुप्ता को इस बात की सूचना दी। व्यापारियों के पक्ष में उतरकर विधायक ने अधिकारियों से वार्ता होने तक कार्य को रुकवा दिया। व्यापारियों का आंकलन है कि डिवाइडर के बीच में रेलिंग लग जाने से धाम के व्यापारी व नागरिक दो भागों में बंट जाएंगे। किसी आपातकालीन स्थिति के समय आवागमन करना असंभव होगा। मामले के दैरान सीओ आशुतोष तिवारी सहित पुलिस बल की मौजूदगी रही। तीन दिन पहले भी शाम को रेलिंग लगाने का कार्य शुरू हुआ था जानकारी मिलते ही भाजपा से जुड़े व्यापारी नेताओं ने रेलिंग को उखाड़ फेंका था। शुक्रवार को एक बार फिर श्री राम जन्मभूमि निकास मार्ग के सामने से रेलिंग लगाने का कार्य शु...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.