आगरा, दिसम्बर 15 -- शहर में लगातार बढ़ रही यातायात समस्याओं और सड़क हादसों की आशंका को देखते हुए नगर निगम प्रशासन ने अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की है। टेढ़ी बगिया स्थित सौ फुटा रोड पर आरबी डिग्री कॉलेज के पास सड़क डिवाइडर पर अवैध रूप से संचालित की जा रही फल और सब्जी की दुकानों को नगर निगम के प्रवर्तन दल ने ध्वस्त करा दिया। अमर दीप और विनोद कुमार ने सड़क के बीच बने डिवाइडर पर दुकानें खोल ली थीं। इन दुकानों के चलते न केवल यातायात बाधित हो रहा था, बल्कि तेज रफ्तार वाहनों के बीच अचानक रुकने वाले ग्राहकों के कारण सड़क हादसों का खतरा भी लगातार बना हुआ था। स्थानीय लोगों ने कई बार इसकी शिकायत नगर निगम प्रशासन से की थी। शिकायतों को गंभीरता से लेते हुए नगर निगम के अधिकारियों के निर्देश पर प्रवर्तन दल मौके पर पहुंचा और अवैध अतिक्रमण को हटाने की...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.