बदायूं, नवम्बर 21 -- बदायूं। कोहरा और सर्दी के बीच सड़कें और चौराहों के साथ डिवाइडर हादसे का कारण न बनें। इसके लिए नगर पालिका ने हिन्दुस्तान समाचार पत्र ने 17 नवंबर को प्रमुखता के साथ खबर को प्रकाशित किया। जिस पर नगर पालिका ईओ ने संज्ञान लिया। ईओ ने शहर में रेडियम पेटिंग कार्य व रेडियम लाइटिंग का कार्य शुरू कर दिया है। शहर में पेंटरों से रेडियम पेटिंग कराई जा रही है। अब कोहरा के दौरान वाहन चालकों को दिक्कत नहीं होगी और हादसा के शिकार होने से बच सकेंगे। गुरुवार से नगर पालिका बदायूं की ओर से शहर में रेडियम पेटिंग का कार्य शुरू कर दिया गया है। ईओ विनय कुमार मणि त्रिपाठी ने बताया कि पहले दिन शहर के ओवरब्रिज व जिला अस्पताल डिवाइडर पर पेटिंग का कार्य चल रहा है। इसके बाद इंदिरा चौक वाले डिवाइडर पर रेडियम पेटिंग कराई जायेगी। इसके बाद शहर के चौराह...