देहरादून, अप्रैल 30 -- देहरादून, वरिष्ठ संवाददाता। फार्मास्युटिकल उत्पादों के क्षेत्र में कार्यरत विंडलास बायोटेक लिमिटेड ने परिवहन सेवा देनी वाली कंपनी पर बीस लाख रुपये जबरन मांगने का आरोप लगाया है। पटेलनगर कोतवाली पुलिस ने मामले में केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। विंडलास बायोटेक कंपनी के प्रतिनिधि राजेश राणा ने पुलिस को तहरीर दी। कहा कि अंचल एक्सप्रेस के साथ एक एग्रीमेंट किया था। इसके तहत परिवहन की जिम्मेदारी अंचल को सौंपी गई थी। कंपनी ने पांच मार्च को अपने ग्राहक जैसन एंटरप्राइजेस को माल भेजने के लिए अंचल एक्सप्रेस को जिम्मेदारी सौंपी थी। इसके ई-वे बिल और चालान जारी किए गए थे। अंचल एक्सप्रेस ने लॉरी रसीद संख्या 0327 जारी की। बाद में कंपनी को पता चला कि उक्त माल को एक अन्य पार्टी अशरफी रोड लाइन को सौंप दिया गया है। इस बारे में कंपनी को...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.