मुरादाबाद, जुलाई 27 -- डिलारी। थाना क्षेत्र के गांव तुमडिया कला में एक महिला से ठगी की वारदात का मामला सामने आया है, जिससे गांव में हड़कंप मच गया। घटना रविवार दोपहर करीब 12 बजे की बताई जा रही है। गांव निवासी साबिर मजदूरी के सिलसिले में शहर गया हुआ था, उस वक्त उसकी पत्नी निशा घर पर अकेली थी। आरोप है कि दो अज्ञात व्यक्ति फकीरी भेष में, मुंह पर नकाब और काले कपड़े पहनकर घर में आए। उन्हें देखकर महिला घबरा गई और बेहोश हो गई। होश में आने के बाद महिला ने बताया कि घर में रखे करीब तीन लाख रुपये नकद और सोने-चांदी के आभूषण गायब हैं। महिला ने अपनी आपबीती गांव के लोगों को बताई, जिसके बाद मौके पर भीड़ जमा हो गई और पूरे गांव में सनसनी फैल गई। इस संबंध में थाना डिलारी प्रभारी मनोज कुमार का कहना है कि महिला अपने बयान बार-बार बदल रही है, जिससे घटना संदिग्ध ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.