उन्नाव, दिसम्बर 26 -- उन्नाव। शहीद चंद्रशेखर आजाद पक्षी विहार के डियर पार्क में सर्दी का असर सिर्फ इंसानों पर ही नहीं बल्कि हिरणों पर भी दिख रहा है। पार्क के हिरण जो कभी पर्यटकों की आँखों का सबसे प्यारा नज़ारा थे, अब कमजोर और दुर्बल नजर आ रहे हैं। वन विभाग ने सर्दी से बचाने के लिए फूस के छोटे आशियाने बनाए हैं, लेकिन हिरणों की संख्या घटकर 24 रह गई है। 10 हेक्टेयर के डियर पार्क में पिछले वर्ष 28 चीतल व 1 पढ़ा प्रजाति सहित 29 हिरण थे। अब कुल 24 हिरण है। जो पर्यटकों के आकर्षण का केन्द्र बने हुए है। पूर्व में हिरणों की देख रेख के लिए चार कर्मचारी तैनात किए गए थे। अब मात्र दो कर्मचारी जिनकी तैनाती दिन और रात के लिए की गई है। डियर पार्क में तैनात कर्मचारी के अनुसार हिरणों को भोजन के नाम पर सूखा भूसा दिया जाता है। किसी प्रकार का आटा चोकर व खली नही...