नई दिल्ली, मई 19 -- नई दिल्ली, वरिष्ठ संवादददाता। डिम्ट्स की 535 सीएनजी बसों को दिल्ली की सड़कों पर दौड़ते रहने की अनुमति एक बार फिर मिल गई है। इन बसों के संचालन को लेकर परिवहन विभाग और निजी ऑपरेटरों के बीच चल रहे विवाद में अब पांच जुलाई को सुनवाई होगी। तब तक बसों का संचालन किया जा सकेगा। दरअसल, डिम्ट्स की ओर से संचालित किए जा रहे चार क्लस्टर का अनुबंध 15 अप्रैल को समाप्त हो गया था। इनमें से दो क्लस्टर (संख्या-6 व 9) से बसों का संचालन 15 अप्रैल को बंद हो गया था, जबकि दो अन्य क्लस्टर (संख्या-7 व 8) के बस ऑपरेटर इस फैसले के खिलाफ आर्बिट्रेशन में चले गए थे। इस मामले में सात मई को सुनवाई हुई थी। इसके बाद अब प्रकरण में परिवहन विभाग की ओर से जवाब दाखिल किया जाएगा। डिम्ट्स के अधिकारियों ने बताया कि इस मामले में अब पांच जुलाई को सुनवाई होगी। तब त...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.