जमशेदपुर, मार्च 12 -- बोड़ाम थाना क्षेत्र अंतर्गत डिमना लेक के पास सोमवार को टेंपो और कार के बीच टक्कर के बाद खाई में गिरने की घटना में गंभीर टेंपो चालक ने मंगलवार को एमजीएम में दम तोड़ दिया। बोड़ाम थाना क्षेत्र की कुईयानी पंचायत के धोबनी गांव निवासी टेंपो चालक संतोष सिंह अपने माता-पिता के इकलौते पुत्र थे। वह प्रतिदिन सुबह धोबनी गांव से टेंपो में मजदूरों को लेकर जमशेदपुर जाते थे। सोमवार को वे बोड़ाम से करीब 4 बजे पुष्पा गोप समेत उनके परिवार के अन्य सदस्यों को लेकर जमशेदपुर जा रहे थे कि विपरीत दिशा से आ रही तेज रफ्तार कार ने अलकतरा फैक्ट्री के पास जोरदार टक्कर मार दी थी। घटना के बाद उन्हें एमजीएम अस्पताल में भर्ती कराया गया था, उनकी मौत हो गई।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.