जमशेदपुर, मई 17 -- जमशेदपुर।जन विकास मंच के प्रमुख सौरभ विष्णु ने मानगो वासियों को डिमना लेक का पानी देने के मामले में दोबारा शुक्रवार को उपायुक्त अनन्य मित्तल को ज्ञापन सौंपा। उन्होंने उपायुक्त को बताया कि वे उनके निर्देशानुसार आईटीडीए के परियोजना निदेशक दीपांकर चौधरी से मिले और उन्हें पूरे मामले की जानकारी दी। उन्होंने सेफ्टी प्वाइंट वाटर हाईड्रैंट पर अपनी सहमति जतायी और जांच का आदेश देने का आश्वासन दिया। हालांकि जलापूर्ति मामले में उन्होंने कहा कि डिमना से पाइप से आने वाला पानी फिल्टर नहीं होता है। इस पर सौरभ विष्णु ने सुझाव दिया कि उपायुक्त डिमना लेक के पास एक वाटर फ़िल्टर प्लांट लगाने का आदेश पारित करें, ताकि भविष्य में मानगो वासियों का पेयजल संकट दूर हो सके और नयी पाइपलाइन में जहां-जहां पर पाइप का ज्वाइंट होगा वहां कमर्शियल ग्रेड है...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.