जमशेदपुर, जून 29 -- मानगो डिमना बस्ती (ऊपर टोला) में लंबे समय से जमा कचरे का उठाव शनिवार को शुरू कर दिया गया। शुक्रवार को बस्तीवासियों ने क्षेत्र में फैली गंदगी और नगर निगम की लापरवाही के खिलाफ प्रदर्शन किया था, जिसके बाद प्रशासन हरकत में आया। स्थानीय निवासी दिनेश लोहार ने बताया कि कई महीनों से कचरे का नियमित उठाव नहीं हो रहा था, जिससे सड़क किनारे कचरे का पहाड़ बन गया था। बारिश के मौसम में कचरे से सड़ांध फैल रही थी, जिससे लोगों का रहना दुश्वार हो गया था। जलजनित बीमारियों की आशंका बढ़ गई थी और लोग मजबूरन सड़कों पर उतर आए। शुक्रवार को जब बस्तीवासियों ने नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की, तब जाकर सफाई विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शनिवार सुबह से कचरा उठाव का कार्य शुरू किया गया। निगम की इस लापरवाही पर क्षेत्र के लोगों में नाराजगी है, साथ ही उन्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.