जमशेदपुर, जून 27 -- मानगो के डिमना बस्ती ऊपर टोला में शुक्रवार को कचरे का पहाड़ बनने पर मानगो नगर निगम के खिलाफ प्रदर्शन किया। स्थानीय लोगों ने आरोप लगाया कि कचरे का नियमित उठाव नहीं किया जाता है। कोई भी जनप्रतिनिधि भी बस्ती में नहीं आते हैं। कई बार गंदगी के खिलाफ निगम में लिखित शिकायत की गई, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। बारिश होने पर बस्ती में बदबू से रहना मुश्किल हो जाता है। बस्ती निवासी दिनेश लोहार ने बताया कि कई बार लिखित शिकायत की गई, लेकिन नगर निगम के अधिकारियों ने शिकायत की अनदेखी की। लोगों ने चेतावनी दी कि कचरे का उठाव नहीं हुआ तो नगर निगम और आसपास के इलाके में कचरा लेकर उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.