जमशेदपुर, मार्च 17 -- जमशेदपुर की डिमना घाटी में शुक्रवार शाम तेज रफ्तार कार ने स्कूटी सवार को रौंद दिया। घटना में स्कूटी सवार लोयोला स्कूल के छात्र की मौत हो गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि स्कूटी कार के नीचे जा घुसी। घटना के बाद मौके से गुजर रहे लोगों ने घायलों को इलाज के लिए टीएमएच पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने एक को मृत घोषित कर दिया। मृतक की पहचान मानगो दाईगुट्टू निवासी राज चौहान के रूप में हुई है। सूचना पाकर बोड़ाम पुलिस पर पहुंची और कार को जब्त कर लिया। वहीं, कार चालक को भी हिरासत में ले लिया गया है। इधर, सूचना पाकर परिजन भी टीएमएच पहुंचे। परिजनों के अनुसार, राज चौहान अपने एक साथी के साथ डिमना डैम गया था। लौटने के दौरान डिमना घाटी के पास सामने से आ रही कार ने टक्कर मार दी और सड़क किनारे डिवाइडर से जा टकराई। घटनास्थल पर ही युवक की मौत हो ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.