किशनगंज, जनवरी 14 -- ठाकुरगंज। दार्जिलिंग सांसद राजू बिष्ट के बाद अब सुपौल और झंझारपुर के सांसदों ने भी रेल मंत्री को अलग-अलग पत्र लिखकर गाड़ी संख्या 15949/50 डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस के परिचालन मार्ग में बदलाव की मांग की है। सांसदों ने इस ट्रेन को गलगलिया-अररिया रेल खंड होते हुए फारबिसगंज, राघोपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी और अयोध्या धाम के रास्ते चलाने का आग्रह किया है। सांसदों ने अपने पत्र में कहा है कि हाल के दिनों में रेलवे बोर्ड द्वारा अमृत भारत सहित कई नई एक्सप्रेस ट्रेनों के परिचालन की स्वीकृति दी गई है, जिनमें से तीन ट्रेनों का संचालन कटिहार-बरौनी रेलखंड होकर प्रस्तावित है। जबकि यह रेलखंड पहले से ही अत्यधिक परिचालन दबाव झेल रहा है। ऐसे में डिब्रूगढ़-गोमतीनगर अमृत भारत एक्सप्रेस को वैकल्पिक और नव निर्मित गलगलिया-अररिया रेलखंड से...