सहारनपुर, जून 25 -- देवबंद। नूरपुर स्थित आदर्श नगर में डिब्बा फैक्ट्री के स्टोर में वहां कार्यरत एक मजदूर का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे पर लटका मिला। मजदूर की पहचान शिवांक (28) की हुई गई। घटना की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल स्थित मोर्चरी भिजवा दिया। नूरपुर गांव निवासी शुगर मिल से रिटायर्ड आनंद मोहन शास्त्री परिवार के साथ आदर्श नगर में रहते हैं। उनका पुत्र शिवांक नूरपुर तिराहे पर स्थित डिब्बा फैक्टरी में पैकिंग का काम करता था। मंगलवार सुबह वह रोजमर्रा की तरह काम पर आया था। दोपहर के समय फैक्टरी में काम करने वाले अन्य कार्मिकों ने उसे स्टोर में फंदे पर लटका देखा तो घटना की जानकारी पुलिस और परिजनों को दी। मौके पर पहुंचे परिजनों ने पुलिस के पहुंचने से पूर्व ही शव को नीचे उतार ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.