बुलंदशहर, अक्टूबर 9 -- डिबाई। नगर क्षेत्र में मंगलवार देर श्याम महर्षि वाल्मीकि की जयंती के अवसर पर बाल्मिक समाज द्वारा भव्य शोभायात्रा निकाली गई। रेलवे रोड स्थित वाल्मीकि मंदिर पर विधिवत हवन और पूजन किया गया। इसके बाद अनाज मंडी गेट से महर्षि वाल्मीकि की शोभायात्रा धूमधाम से हर्षोल्लास के साथ निकाली गई। शोभायात्रा का शुभारंभ क्षेत्रीय विधायक चंद्रपाल सिंह लोधी और चेयरमैन अरुण कुमार सिंघल ने फीता काटकर तथा महर्षि वाल्मीकि की आरती उतारकर किया। शोभायात्रा में हनुमान, लव-कुश सहित अनेक आकर्षक झांकियाँ शामिल रही। साथ ही महर्षि वाल्मीकि की झांकी शोभायात्रा के केंद्र में विराजमान रही। शोभायात्रा नगर के अनाज मंडी से शुरू होकर रेलवे रोड, महादेव चौराहा, पैंठ चौराहा, होली गेट, बड़ा बाजार, घंटाघर, पुलिस चौकी, छोटा बाजार, पुराना किला, चौक दुर्गा प्रसाद...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.