बुलंदशहर, फरवरी 8 -- डिबाई क्षेत्र के नेशनल हाईवे के सीएनजी पंप के सामने शनिवार शाम हुए दर्दनाक सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने गंभीर रूप से घायल युवक को डिबाई के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने गंभीर घायल युवक की हालत नाजुक देख हायर सेंटर रेफर कर दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। पुलिस के अनुसार नेशनल हाईवे सीएनजी पंप के सामने दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत हो गई। टक्कर के बाद एक बाइक पर सवार राम अवतार पुत्र दलबीर सिंह 35 वर्ष निवासी ग्राम सतबरा थाना अहमदगढ़ प्रदीप पुत्र सत्यदेव 22 वर्ष निवासी उपरोक्त पीछे से आ रहे ट्रक की चपेट में आ गए, जिससे राम अवतार की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे में दूसरा युवक प्रदीप ग...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.