बुलंदशहर, फरवरी 15 -- डीएम श्रुति ने भ्रष्टाचार के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करते हुए डिबाई देहात की ग्राम प्रधान प्रेमवती देवी को तत्काल प्रभाव से पद से हटा दिया है। यह कार्रवाई ग्राम पंचायत के विकास कार्यों में बरती गई भारी अनियमितताओं और वित्तीय गबन की पुष्टि होने के बाद की गई है। डीएम के इस अंतिम आदेश के साथ ही ग्राम पंचायत की तीन सदस्यीय समिति को भी भंग कर दिया है। जिला पंचायत राज अधिकारी नवीन कुमार मिश्रा ने बताया कि डिबाई देहात निवासी शिव कुमार ने ग्राम प्रधान के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराई थी। आरोप था कि प्रधान ने फर्जी प्रस्ताव तैयार कर सरकारी दस्तावेजों में हेराफेरी की और विकास कार्यों के नाम पर धनराशि निकाल ली। मामले की विस्तृत जांच कराई गई तो शिकायत में लगाए गए आरोप सही पाए गए।जांच रिपोर्ट के आधार पर पूर्व में ग्राम प्रधान के अधिकार सी...