अलीगढ़, फरवरी 10 -- अलीगढ़, हिन्दुस्तान संवाद। सिविल लाइन थाना क्षेत्र के एसएसपी आवास के पास सोमवार की रात डिबाइडर से ई-रिक्शा टकराकर सड़क पर पलट गया। जिसके नीचे दबकर चालक की दर्दनाक मौत हो गई। वह जमालपुर से नुमाइश में सवारी लेने जा रहा था। परिजनों के अनुरोध पर पुलिस ने पंचनामा भरकर शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया। क्वार्सी थाना क्षेत्र के रजा नगर निवासी नईम (20) पुत्र मुकीम ई-रिक्शा चालक था। परिजनों के अनुसार सोमवार की रात वह जमालपुर से ई-रिक्शा लेकर नुमाइश की ओर जा रहा था। रास्ते में एसएसपी आवास के पास ई-रिक्शा अनियंत्रित होकर डिबाइडर से टकराकर सड़क पर पलट गया। जिसके नीचे दबकर नईम का सिर कुचल गया। यह देख राहगीरों ने उसे ई-रिक्शे के नीचे निकाला। गंभीर हालत में पुलिस कर्मी उसे मेडिकल कालेज लेकर पहंुचे,जहां चिकित्सकों ने नईम को मृत घोषित कर दिय...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.