नई दिल्ली, फरवरी 16 -- Defence Stock: डिफेंस कंपनी कोचिन शिपयार्ड (Cochin Shipyard Ltd) को 5000 करोड़ रुपये का काम मिला है। यह खबर शेयर बाजार के बंद होने के बाद सामने आई। कंपनी को यह काम डिफेंस मिनिस्ट्री से मिला है। आज सोमवार को डिफेंस कंपनी कोचिन शिपयार्ड के शेयर बीएसई में 0.39 प्रतिशत की गिरावट के बाद 1468.20 रुपये के लेवल पर बंद हुआ है। यह भी पढ़ें- 5 साल में 129258% का रिटर्न, अब 10 टुकड़ों में बंट रहा है शेयर, रिकॉर्ड डेट तयक्या है वर्क ऑर्डर डीटेल्स स्टॉक एक्सचेंज को दी जानकारी में कंपनी ने बताया है कि रक्षा मंत्रालय ने पांच नेक्सट जनरेशन सर्वे वेसल्स के लिए बोली मंगाई थी। कोचिन शिपयार्ड इस प्रोजेक्ट के लिए सबसे कम बोली लगाने वाली कंपनी के तौर पर उभरी है। इस प्रोजेक्ट के तहत कोचिन शिपयार्ड को शिपबिल्डिंग्स के साथ-साथ मेंटनेंस का भी...