रांची, अगस्त 6 -- रांची, संवाददाता। झारखंड चैंबर की उद्योग उप समिति ने बुधवार को बैठक की। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी की अध्यक्षता में हुई बैठक में 17 से 19 सितम्बर को रांची में होने वाले डिफेन्स एक्सपो पर चर्चा की गयी। चैंबर अध्यक्ष परेश गट्टानी व महासचिव आदित्य मल्होत्रा ने कहा कि झारखंड में डिफेंस एक्सपो पहली बार होने जा रहा है। यह राज्य के व्यापारियों के लिए सुनहरा मौका है। इस अवसर का लाभ अवश्य उठाना चाहिए। उप समिति चेयरमैन बिनोद अग्रवाल व अजय भंडारी ने कहा कि इस कार्यक्रम में बी टू बी मीटिंग भी रखी गई है। बैठक में उपाध्यक्ष ज्योति कुमारी, रोहित पोद्दार, अमित शर्मा, अरुण खेमका, बिनोद तुलस्यान, अमन चौरसिया, सचिन केजरीवाल, सुरेश अग्रवाल आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...