बरेली, फरवरी 22 -- अपनों की बेगानेपन के चलते वृद्धाश्रम में जीवन जी रहे बुजुर्ग डिप्रेशन के साथ ही डिमेंशिया जैसी मानसिक बीमारी से भी जूझ रहे हैं। बीते दिनों जिला अस्पताल की टीम ने वृद्धाश्रम में शिविर लगाया और बुजुर्गों के स्वास्थ्य की जांच की। इसमें हाइपरटेंशन, डायबिटिज जैसी बीमारियों के साथ ही डिमेंशिया, डिप्रेशन, अनिंद्रा जैसी मानसिक समस्या भी सामने आई। जिला अस्पताल के मनोचिकित्सक डॉ. आशीष कुमार, एनसीडी प्रभारी डॉ. मयंक के साथ टीम ने वृद्धाश्रम में शिविर लगाया। यहां करीब सवा सौ बुजुर्गों की जांच की गई। इसमें 51 बुजुर्गों में डायबिटिज की समस्या मिली और हाइपरटेंशन से 14 लोग पीड़ित मिले। इसके साथ ही 10 बुजुर्गों में डिमेंशिया, 7 में अनिंद्रा, 13 में डिप्रेशन और 4 बुजुर्गों में गुस्से-आक्रामकता की समस्या सामने आई है। इसके अलावा 44 बुजुर्गो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.