बागपत, अगस्त 4 -- भाजपा जिलाध्यक्ष वेदपाल उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य से लखनऊ में मुलाकात की। वेदपाल उपाध्याय ने उप मुख्यमंत्री को बागपत जिले में चल रहे संगठनात्मक कार्यों के बारे में जानकारी दी। उपमुख्यमंत्री ने केंद्र व राज्य की भाजपा सरकारों की जनकल्याणकारी योजनाओं का प्रचार करने पर जोर दिया। जिलाध्यक्ष ने इसके बाद उपमुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक से उनके सरकारी आवास पर मुलाकात करते हुए उन्हें जिला अस्पताल में डॉक्टरों की कमी के बारे में बताया। डिप्टी सीएम ने डॉक्टरों की तैनाती का आश्वासन दिया। इस दौरान जिला मीडिया प्रभारी पवन शर्मा, रविन्द्र आर्य, राजगोपाल कश्यप, सुमित कश्यप मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.