नई दिल्ली, जनवरी 12 -- उत्तर प्रदेश के डिप्टी मुख्यमंत्री एवं स्वास्थ्य मंत्री ब्रजेश पाठक ने लापरवाह चिकित्साधिकारियों के खिलाफ कड़ा रुख अपनाते हुए कड़ी कार्रवाई की हैं। डिप्टी सीएम के आदेश पर ड्यूटी से लगातार अनुपस्थित रहने वाले लापरवाह 17 चिकित्साधिकारियों को बर्खास्त कर दिया गया है।इसके अलावा मरीजों के साथ अभद्र व्यवहार करने के आरोप में 4 चिकित्साधिकारियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई की गई है। स्थानांतरण के बाद नवीन तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण न करने वाले डॉ. गजेंद्र सिंह के विरुद्ध भी विभागीय कार्यवाही के निर्देश जारी किए गए हैं। बीकेटी ट्रामा सेंटर में तैनात 4 चिकित्साधिकारियों से कार्य में लापरवाही को लेकर स्पष्टीकरण तलब किया गया है। वहीं, कार्य में लापरवाही बरतने वाले 3 चिकित्साधिकारियों को चेतावनी जारी करने के निर्देश दिए गए हैं।...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.