मुंगेर, अक्टूबर 4 -- तारापुर, निज संवाददाता। शारदीय नवरात्र की नवमी पर बुधवार को उपमुख्यमंत्री सम्राट ने करोड़ों की लागत से बनने वाली कई विकास योजनाओं का शिलान्यास किया। इन योजनाओं में असरगंज, तारापुर, टेटियाबंबर, हवेली खड़गपुर,संग्रामपुर और मुंगेर सदर प्रखंड के विभिन्न गांवों एवं नगर पंचायतों को शामिल किया गया है। विकास कार्यों की सूची में पीसीसी सड़क, पुलिया,नाला, पंचायत भवन, सामुदायिक भवन पुस्तकालय भवन, छठ घाट, रोगी शेड एवं खेल मैदान का सौंदर्यीकरण जैसी परियोजनाएं प्रमुख हैं। संग्रामपुर के मौजमपुर में पीसीसी सड़क निर्माण से लेकर असरगंज के गोसाई डाढ़ में पुलिया, हवेली खड़गपुर भदौरा में सामुदायिक भवन,नौवागढ़ी व सीताकुंड में पीसीसी सड़क निर्माण, टेटिया कुशवाहा टोला व टेटियाबंबर क्षेत्र में सामुदायिक भवन,लखनपुर व खरोबाड़ी में भवन और मैदान ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.