बरेली, अप्रैल 19 -- डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के आदेश पर करोड़ों की जमीन को लेकर सपा नेता हरीश लाखा समेत चार नामजद व अज्ञात पर कैंट में रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। इसमें एक करोड़ रुपये हड़पने, बंधक बनाने और पांच करोड़ की रंगदारी मांगने का आरोप लगाया गया है। वहीं, दूसरे पक्ष की शिकायत पर सीओ फरीदपुर को मामले की जांच सौंपी गई है। यह रिपोर्ट मोहनपुर नकटिया निवासी राजकुमार ने बिजया, मेरठ में पल्लवपुरम निवासी चिन्मय, आशुतोष सिटी निवासी सपा नेता हरीश लाखा, बीसलपुर रोड स्थित मेगा मेंशन के चंद्रेश सैनी और अज्ञात पर लिखाई है। उन्होंने जून 2024 में चिन्मय के जरिए 11.59 करोड़ रुपये में रजपुरी नवादा स्थित उनकी सास विजया की 3.86 हेक्टेयर जमीन का सौदा किया। एडवांस में उन्होंने एक करोड़ रुपये दिए। मगर कई बार कहने पर भी जमीन का बैनामा नहीं कराया गया। आर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.