आगरा, जनवरी 9 -- यूपी के आगरा में डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के कार्यक्रम में अचानक से बिजली कट गई। जिससे वहां खलबली मच गई। करीब 15 मिनट तक बिजली नहीं आने के चलते डिप्टी सीएम का भाषण रुका रहा। जनरेटर को जब चालू किया गया तो उसमें भी डीजल नहीं था। कार्यक्रम में अव्यवस्था देखकर डिप्टी सीएम नाराज हो गए और अफसरों को सख्त हिदायत दी। शुक्रवार को जीरामजी के तहत आगरा के फतेहाबाद में सती मंदिर पर चौपाल का आयोजन किया गया था। इसमें भाजपा कार्यकर्ता और अफसर मौजूद थे। डिप्टी सीएम भाषण को संबोधित करने जा रहे थे कि अचानक से बिजली चली गई। अव्यवस्था का आलम यह था कि जनरेटर में भी डीजल नहीं था। बिजली न होने के कारण करीब 15 मिनट तक डिप्टी सीएम के भाषण को रोकना पड़ गया। इससे अफसरों में हड़कंप मच गया। बिजली गायब होने से डिप्टी सीएम केशव मौर्य ने भी नाराज जता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.