सहारनपुर, फरवरी 2 -- गंगोह। प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के चार फरवरी के गंगोह आगमन का कार्यक्रम स्थगित हो गया है। योगी नाथ उपाध्याय समाज संगठन की स्वाभिमान रैली को संबोधित करने के लिए डिप्टी सीएम को आना था। योगी नाथ उपाध्याय समाज के राष्ट्रीय अध्यक्ष भाजपा नेता कैप्टन सुभाष चंद्र योगी ने रैली स्थगन के बारे में बताया कि अब रैली 18 फरवरी को होगी। भाजपा हाईकमान के दिल्ली बुलावे के कारण उक्त परिवर्तन हुआ है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...