रांची, दिसम्बर 7 -- रांची। रांची नगर निगम चुनाव में डिप्टी मेयर का चुनाव प्रत्यक्ष रूप से कराने की मांग को लेकर प्रत्याशी लखपति कुमार साव ने शुक्रवार को राजभवन में राज्यपाल संतोष गंगवार से मुलाकात की। लखपति ने ज्ञापन सौंपते हुए कहा कि पार्षदों द्वारा डिप्टी मेयर चुनने की प्रक्रिया भ्रष्टाचार को बढ़ावा दे सकती है। उन्होंने बताया कि 53 वार्डों में बहुमत जुटाने के लिए वोट खरीद-फरोख्त की स्थिति बन सकती है, जिससे जनहित प्रभावित होगा। राज्यपाल ने उनकी बातों को गंभीरता से सुनते हुए मुख्यमंत्री और निर्वाचन आयोग से विचार-विमर्श कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया। इस दौरान विजय दत्त पिंटू, दौलत कुमार साहू सहित अन्य लोग उपस्थित थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...