आरा, जनवरी 7 -- -एमसीए विभाग के लिए उनके किए प्रशंसनीय कार्यों की सराहना आरा, निज प्रतिनिधि। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय के डिपार्टमेंट ऑफ कम्प्यूटर साइंस के निदेशक प्रो अनिल कुमार सिंह के सेवानिवृत्त होने पर उनके सम्मान में कम्प्यूटर साइंस विभाग में सम्मान समारोह हुआ। अध्यक्षता गणित विभाग के विभागाध्यक्ष प्रो. गुरुदयाल सिंह ने की और संचालन संजीव कुमार ने किया। समारोह में वक्ताओं ने शिक्षा के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदानों की चर्चा की। प्रो अनिल कुमार सिंह ने कहा कि ज्ञान ही जीवन की सबसे बड़ी पूंजी है। महज सूचनात्मक अध्ययन से ज्ञान सीमित रहता है। इसलिए किसी भी विषय पर गहराई से अध्ययन करना चाहिए। कहा कि एमसीए विभाग ने जो भी शैक्षणिक मुकाम हासिल किया है, इसमें कुलपति प्रो. शैलेन्द्र कुमार चतुर्वेदी का कुशल मार्गदर्शन व सहयोग को कभी भी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.