प्रयागराज, अगस्त 28 -- प्रयागराज। स्थानान्तरित परिषदीय शिक्षक एवं शिक्षिकाओं का डाटा मानव सम्पदा पोर्टल पर अपडेट करने के निर्देश दिए गए हैं। बेसिक शिक्षा परिषद के सचिव सुरेन्द्र कुमार तिवारी ने सभी बीएसए को पत्र लिखा है कि मृतक आश्रित नियुक्ति के तहत नियुक्त अप्रशिक्षित शिक्षकों, एमआरसी शिक्षकों तथा विलय वाले विद्यालयों के शिक्षकों के वर्तमान जिले में वरिष्ठता निर्धारण की तिथि में आ रही विसंगति को पोर्टल पर ठीक करने के संबंध में महानिदेशक स्कूल शिक्षा ने एनआईसी लखनऊ से अनुरोध किया था। जिसके बाद पोर्टल के सॉफ्टवेयर को अपडेट कर दिया गया है। अब संशोधित विवरण खंड शिक्षा अधिकारी कार्यालय से से अंकित किया जा सकता है। अब शिक्षकों के डाटा में किसी भी त्रुटि / विसंगति के लिए संबंधित बीएसए उत्तरदायी होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.