प्रयागराज, फरवरी 17 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। श्रद्धालुओं का रेला ऐसा उमड़ा कि शटल बसों का संचालन रविवार को कई बार बंद करना पड़ा। नेहरू पार्क के पास इतनी भीड़ हो गई थी कि संचालन संभव नहीं था। वहीं रोडवेज ने अस्था¹यी बस अड्डों से 2200 बसों का संचालन कर यात्रियों को विभिन्न जिलों में भेजा। सूबेदारगंज रेलवे स्टेशन पर भीड़ बढ़ने पर यात्रियों की सुविधा के लिए शटल बसो का संचालन शुरू किया लेकिन बसें वहां से चल नहीं पा रही थीं। नेहरू पार्क चौराहे पर बसों पर एक साथ श्रद्धालु उमड़ रहे थे। सड़कों पर इतनी भीड़ थी कि शटल बसों का चलना मुश्किल हो गया। बार-बार संचालन रोका गया। नेहरू पार्क, बेला कछार, नैनी लेप्रोसी आदि अस्थायी बस स्टेशन पर आने वाली शटल सेवा बंद होने से हजारों श्रद्धालुओं को पैदल ही सफर करना पड़ा। यही हाल सोमवार सुबह था। स्टेशन से या...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.