प्रयागराज, फरवरी 18 -- प्रयागराज, वरिष्ठ संवाददाता। छोटे वाणिज्यिक वाहन स्वामियों के लिए अच्छी खबर है। परिवहन विभाग ने एक फरवरी से नई व्यवस्था लागू की है जिसमें 7500 किलो क्षमता से कम भार वाले वाणिज्यिक वाहनों पर एक बार सड़क कर सुविधा है। अब ऐसे वाहन स्वामियों को व्यक्तिगत वाहनों की तरह एकमुश्त कर जमा करना होगा, जिसके बाद उन्हें बार-बार सड़क कर (रोड टैक्स) नहीं देना पड़ेगा। अब तक छोटे-बड़े लगभग सभी वाणिज्यिक वाहनों को त्रैमासिक या वार्षिक आधार पर रोड टैक्स जमा करना अनिवार्य था, जिससे वाहन मालिकों को बार-बार विभागीय प्रक्रिया से गुजरना पड़ता था। नई व्यवस्था लागू होने से छोटे वाहन संचालकों को बड़ी राहत मिलेगी। एआरटीओ प्रशासन राजीव चतुर्वेदी ने बताया कि नई व्यवस्था में छह सीटर और सात सीटर कार मालिकों को भी यह सुविधा मिलेगी। वहीं 7500 किलो से...