महाराजगंज, फरवरी 20 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। आगामी जनगणना-2027 इस बार पूरी तरह डिजिटल स्वरूप में होगी। 22 मई से मकानों का सूचीकरण किया जाएगा। जिलाधिकारी संतोष कुमार शर्मा की अध्यक्षता में कलक्ट्रेट सभागार में आयोजित जिला स्तरीय जनगणना समन्वय समिति की बैठक में इसकी कार्ययोजना तैयार की गई। बैठक में बताया गया कि पहली बार आम नागरिकों को मोबाइल ऐप व पोर्टल के माध्यम से स्व-गणना की सुविधा दी जाएगी। डीएम ने कहा कि जनगणना भारत सरकार का अत्यंत महत्वपूर्ण व संवेदनशील कार्य है। इसलिए किसी भी स्तर पर लापरवाही या शिथिलता स्वीकार नहीं की जाएगी। अधिकारियों को निर्देशित किया कि जनगणना को पूर्ण जिम्मेदारी व सजगता के साथ संपन्न कराया जाए। बैठक में बैठक में सीडीओ महेंद्र कुमार सिंह, एडीएम डॉ. प्रशांत कुमार, अपर एसडीएम विजय यादव, एसडीएम फरेंदा शैलेन्द्र...