अररिया, नवम्बर 29 -- कुर्साकांटा, निज प्रतिनिधि प्रखंड कार्यालय परिसर में शुक्रवार को कॉमन स्र्विवस सेंटर का सीओ आलोक कुमार ने उद्घाटन किया। सीओ ने कहा कि सीएसपी ग्रामीण व शहरी दोनों क्षेत्रों में डिजिटल सेवाओं की पहुंच सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। अब यहां के लोगों को अंचल कार्यालय परिसर में ही राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की दाखिल खारिज, परिमार्जन प्लस, भू लगान भुगतान, ई मापी समेत अन्य ऑनलाइन सेवाएं आसानी से उपलब्ध कराने के लिए एक महत्वपूर्ण पहल है। सभी ततरह की सुविधाएं नियत शुल्क पर उपलब्ध कराए जाऐंगे। मौके पर प्रखंड वीएलई बबलू कुमार, सोनू कुमार, मंडल, कन्हैया कुमार, पूर्व मुखिया फुलचंद पासवान, सुरेन्द्र ंमंडल, पप्पु मंडल, मो असलम,, सूरज कुमार, नीतीश यादव आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट ...