कोडरमा, अप्रैल 7 -- जयनगर, निज प्रतिनिधि । करोड़ों की लागत से बना खेल स्टेडियम रख रखाव के अभाव में बेकार पड़ी है। पर्यटन कला संस्कृति खेलकूद एवं युवा कार्य योजना विभाग की ओर से जयनगर प्रखंड के डंडाडीह में करीब आठ वर्ष पूर्व लगभग 1.10 करोड़ की लागत से बना प्रखंड स्तरीय स्टेडियम बना था। । गौरतलब है कि विभाग की ओर से ग्रामीण क्षेत्र में खेलकूद को बढ़ावा देने के लिए इस स्टेडियम का निर्माण कराया गया था, जिससे प्रखंड स्तरीय फुटबाल, क्रिकेट, कबड्डी आदि प्रतियोगिता का आयोजन कर खिलाड़ियों को आगे बढ़ाने का अवसर मिलेगा, लेकिन दुर्भाग्य से आज तक एक भी प्रतियोगिता आयोजित नहीं हुई। सुब्रतो कप फुटबाल टूर्नामेंट समेत अन्य खेलकूद का आयोजन प्लस टू हाई स्कूल जयनगर के मैदान में ही होता आ रहा है। स्टेडियम को खेल व खिलाड़ियों से गुलजार करने की किसी ने सुध नहीं लि...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.