लखनऊ, अप्रैल 7 -- यूपी डिजिटल लेनदेन और डायरेक्ट बेनिफिट ट्रांसफर (डीबीटी) में पूरे देश में पहले नंबर पर है। जहां 2017-18 में राज्य में 122.84 करोड़ डिजिटल ट्रांजेक्शन हुए थे, वहीं 2024-25 में दिसंबर तक यह आंकड़ा 1024.41 करोड़ तक पहुंच गया। इतने कम समय में इतनी बड़ी छलांग लगाना यूपी के लिए बड़ी बात है। आज यूपी डिजिटल लेनदेन में नंबर वन है और खास बात यह है कि ज्यादातर ट्रांजेक्शन यूपीआई से हो रहे हैं। योगी सरकार ने डिजिटल क्रांति को हर घर तक पहुंचाने का सपना सच कर दिखाया है। डिजिटल बैंकिंग को आसान बनाने के साथ-साथ गांवों तक हाई स्पीड इंटरनेट की सुविधा पहुंचाई गई है। लोगों को इसके फायदे समझाने के लिए जागरूकता अभियान चलाए गए हैं। राज्य में 20416 बैंक शाखाएं 400932 बैंक मित्र और बीसी सखी 18747 एटीएम और 440095 बैंकिंग केंद्र काम कर रहे हैं। ये...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.