बिजनौर, फरवरी 9 -- बिजनौर। जिले के थानों से वर्षों पहले बंद हो चुकी थानेदार की गोपनीय डायरी अब डिजिटल रूप में फिर से शुरू कर दी गई है। पुलिस विभाग ने इसे यक्ष ऐप के माध्यम से लागू किया है। अब थानेदार ऑनलाइन माध्यम से इस गोपनीय डायरी में जरूरी जानकारियां दर्ज कर सकेंगे। पहले यह डायरी मैनुअल रूप से रखी जाती थी, लेकिन समय के साथ इसका चलन लगभग समाप्त हो गया था। अब डिजिटल व्यवस्था के जरिए इसे दोबारा प्रभावी बनाया गया है। डिजिटल गोपनीय डायरी के लागू होने से जिले की पुलिस व्यवस्था और अधिक मजबूत होने की उम्मीद जताई जा रही है। -- सिर्फ थानेदार की लॉगिन से खुलेगी डायरी यह गोपनीय डायरी पूरी तरह थानेदार के नियंत्रण में रहेगी। इसे केवल उनकी व्यक्तिगत लॉगिन आईडी से ही खोला जा सकेगा। इसमें थाना क्षेत्र से जुड़े अपराधी, गिरोह, प्रभावशाली लोग, अवैध गतिविधि...