शाहजहांपुर, फरवरी 19 -- स्वामी शुकदेवानंद महाविद्यालय के वाणिज्य विभाग की ओर से नेशनल स्टॉक एक्सचेंज ऑफ इंडिया और भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड के संयुक्त तत्वावधान में प्रतिभूति बाजार में विनियोग: जागरूकता व सुरक्षा विषय पर सेमिनार आयोजित हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों को वित्तीय साक्षरता, निवेश के मूल सिद्धांत और साइबर फ्रॉड से बचाव के उपाय बताए गए। कार्यक्रम का शुभारंभ वाणिज्य विभागाध्यक्ष व उप-प्राचार्य प्रो. अनुराग अग्रवाल ने मां सरस्वती के समक्ष पुष्पांजलि अर्पित कर किया। मुख्य वक्ता नियामक विभाग, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज उत्तर प्रदेश क्षेत्र की प्रभारी सीएस श्रुति शर्मा ने कहा कि वित्तीय साक्षरता का अर्थ केवल धन अर्जित करना नहीं, बल्कि आय, बचत, बजट, निवेश और जोखिम की समझ विकसित करना है। उन्होंने बताया कि शेयर बाजार दीर्घकालिक धन ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.