बागेश्वर, फरवरी 24 -- कलेक्ट्रेट परिसर में आगामी जनगणना को लेकर चार्ज अधिकारियों, सहायकों व कर्मचारियों को तीन दिवसीय प्रशिक्षण दिया गया। इस दौरान नई डिजिटल प्रणाली, मोबाइल एप के उपयोग, डेटा प्रविष्टि और सत्यापन प्रक्रिया की जानकारी दी गई। जिलाधिकारी ने जनगणना कार्य को प्राथमिकता के साथ समयबद्ध और पारदर्शी ढंग से पूरा करने के निर्देश दिए। मास्टर ट्रेनर हेमंत कुमार व यश चौधरी ने प्रशिक्षण दिया। उप निदेशक जनगणना राजकुमार वनवासी ने बताया कि इस बार जनगणना पूरी तरह डिजिटल माध्यम से होगी। प्रगणक मोबाइल एप के जरिए घर-घर जाकर जानकारी जुटाएंगे। प्रथम चरण में 25 अप्रैल से 24 मई तक मकान सूचीकरण होगा, जबकि 10 से 24 अप्रैल तक स्व-गणना की सुविधा रहेगी। द्वितीय चरण फरवरी 2027 में संचालित किया जाएगा, जबकि हिमाच्छादित क्षेत्रों में यह कार्य सितंबर 2026 मे...