फरीदाबाद, नवम्बर 25 -- नूंह। उपायुक्त अखिल पिलानी ने युवाओं से कहा कि वे सरकार की योजनाओं और नीतियों की जानकारी पाने के लिए डिजिटल पोर्टलों से जुड़ें। उन्होंने बताया कि माईजीओवी, माई भारत और पीएम इंटर्नशिप पोर्टल युवाओं को नए अवसर दे रहे हैं। इन प्लेटफॉर्म पर युवा चर्चा, सर्वे, गतिविधियों और इंटर्नशिप में हिस्सा लेकर अपने कौशल और नेतृत्व क्षमता बढ़ा सकते हैं। उपायुक्त ने युवाओं से अपील की कि वे इन पोर्टलों का लाभ उठाकर देश के विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाएं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...