बिहारशरीफ, नवम्बर 3 -- डिजिटल क्रॉप सर्वे: अब भी 1.19 लाख प्लॉटों का सर्वे बाकी धनकटनी खत्म होने से पहले लक्ष्य को पूरा करना बनी चुनौती खरीफ मौसम में 10.37 लाख प्लॉटों का होना है डिजिटल फसल सर्वे फोटो कृषि : खेत में लगी धान की फसल। बिहारशरीफ, कार्यालय प्रतिनिधि। जिले में खरीफ मौसम में करीब 10 लाख 37 हजार 560 प्लॉटों का डिजिटल क्रॉप सर्वे होना है। विशेष सर्वे अभियान की शुरुआत अगस्त में हुई थी। धान की कटनी खत्म होने से पहले सभी प्लाटों का सर्वे कर लेना था। बावजूद, अबतक करीब 1,19,015 प्लाटों का सर्वे करना बाकी है। जबकि, करीब 10 फीसद धनकटनी हो चुकी है। सर्वे करने की जवाबदेही कृषि समन्वयक, किसान सलाहकार, एटीएम (सहायक तकनीकी प्रबंधक) और बीटीएम (प्रखंड तकनीकी प्रबंधक) को दी गयी है। इसबार डिविटल क्रॉप सर्वे के लिए करीब 910 राजस्व गांवों का चयन कि...