लखीमपुरखीरी, जनवरी 11 -- रबी सीजन में किसानों ने खेत में कौन सी फसल उगाई है। उसका रकबा कितना है इसकी सटीक जानकारी के लिए रबी सीजन में भी क्राप सर्वे की शुरुआत की गई है। जिले के 10,62,970 खेतों का सर्वे होना है। सर्वे की शुरुआत हुई लेकिन काम तेज नहीं हो पा रहा है। इसमें सर्वर बाधा बन रहा है। सर्वे करने खेतों पर पहुंच रहे कर्मचारी परेशान हो रहे हैं। एक दिन में चार-पांच खेतों का भी सर्वे नहीं हो पा रहा है। सर्वे के लिए कृषि विभाग के आंकड़ों को अगर देखा जाए तो अब तक 42992 खेतों का सर्वे हो सका है जो निर्धारित लक्ष्य का 4.19 प्रतिशत है। 982904 का सर्वे होना है। उपकृषि निदेशक गिरीश चन्द ने बताया कि डिजिटल क्राप सर्वे कृषि विभाग के यूपीडीसीएस पोर्टल के माध्यम से किया जाता है। इस पर गाटा संख्या, खसरा, फसल, किसान का नाम, पता आदि काफी कुछ जानकारी भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.