देवरिया, फरवरी 15 -- रुद्रपुर(देवरिया), हिन्दुस्तान टीम। नगर पंचायत रुद्रपुर ने नगर के तीन परिषदीय विद्यालयों में डिजिटल डेस्क बोर्ड लगाया है, जिसका उद्घाटन चेयरमैन सुधा निगम ने शनिवार को वैदिक मंत्रों के बीच फीता काटने के बाद स्मार्ट बोर्ड का बटन दबाकर किया। उन्होंने डिजिटल के माध्यम से आज दुनिया मुट्ठी में हो रही है। केन्द्र की नरेन्द्र मोदी की सरकार और प्रदेश की योगी आदित्यनाथ की सरकार डिजिटल के माध्यम से स्कूलों का सर्वांगीण विकास कर रही है। चेयर पर्सन सुधा निगम ने कहा कि देवरिया जनपद का पहला नगर पंचायत रुद्रपुर है, जो परिषदीय विद्यालयों को स्मार्ट बोर्ड देकर डिजिटल बना रही है। भाजपा के क्षेत्रीय उपाध्यक्ष छट्ठेलाल निगम ने कहा कि डिजिटल के माध्यम से बच्चे कम समय में ज्यादा सीखेंगे। यह बच्चें देश के भविष्य और नींव हैं। अध्यक्षता सभासद ...