गुड़गांव, फरवरी 4 -- गुरुग्राम। साइबर अपराधियों ने डिजिटल अरेस्ट के जरिए लोगों को ठगने वाले एक गिरोह का गुरुग्राम पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। साइबर अपराध थाना (दक्षिण) की टीम ने इस मामले में उन तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जो महज कुछ रुपयों के लालच में अपने बैंक खाते साइबर ठगों को बेचते थे। पकड़े गए आरोपियों की पहचान 19 वर्षीय अमन ,19 वर्षीय अमित निवासी जींद और 21 वर्षीय रोहित निवासी हिसार के रूप में हुई है। पुलिस ने इनके कब्जे से वारदात में इस्तेमाल तीन मोबाइल फोन बरामद किए हैं। पीड़ित ने पुलिस को बताया कि उसे एक अनजान नंबर से कॉल आई। फोन करने वाले ने खुद को दिल्ली क्राइम यूनिट का अधिकारी बताया। ठग ने पीड़ित को डराया कि उसका बैंक खाता धन शोधन के बड़े मामले में इस्तेमाल हुआ है और उसे जल्द ही डिटेंशन सेंटर लाया जाएगा। पकड़े जाने के डर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.